डब्ल्यूएचओ ने एक अध्ययन के हवाले से कहा
जिनेवा । दुनिया भर में तीन में से लगभग एक महिला ने अपने जीवनकाल में शारीरिक या यौन हिंसा का अनुभव किया है। यह पाया है संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी और उसके साझेदारों ने एक नये अध्ययन में। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह अध्ययन महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर सबसे बड़ा अध्ययन है। इसमें यह भी पाया गया कि युवतियां जो किसी रिश्ते में थीं उनमें से एक चौथाई ने करीब 25 वर्ष की आयु पूरी होने तक अपने साथी द्वारा हिंसा का अनुभव किया। आंकड़े में 2010 से 2018 की अवधि को शामिल किया गया है। इसमें कोविड-19 महामारी के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है।
Related Posts

