शिकायत करने में संकोच न करें: यमुना प्रसाद थाना चलो अभियान की एसपी ने की शुरुआत
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कोतवाली नगर से थाना चलो अभियान के शुरुआत की। इसमेें महिलाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 108, 1076, 112, 102 (स्वास्थ्य सेवा) तथा थाना कोतवाली नगर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, पीड़ित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं व पुलिस की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि थाना चलो अभियान का उद्धेश्य महिलाओं, छात्राओं को थाने पर आमंत्रित कर उनके साथ संवाद स्थापित करना है ताकि पुलिस के प्रति उनकी सोच सकारात्मक हो तथा वह थाने पर आने अथवा अपनी बात कहने में कोई झिझक महसूस न करें। यह अभियान जनपद बाराबंकी के समस्त थानों पर चलाया जा रहा है और महिला सुरक्षा समिति का गठन कर उन्हें थाने पर आमंत्रित करके उनके साथ संवाद किया जा रहा है जिससे थाने पर आने वाली महिलाओं, छात्राओं को पुलिस से अपनी बात, शिकायत करने में संकोच न हो। थाना चलो अभियान के इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय, मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव द्वारा भी महिलाओं, छात्राओं से संवाद कर महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं “थाना चलो अभियान” का कार्यक्रम जनपद के थाना रामनगर, बड्डूपुर, टिकैतनगर, फतेहपुर आदि थानों पर भी आयोजित किया गया जहां महिलाओं, छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। आगन्तुक महिलाओं, छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइनों तथा महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

