10 किलो पोस्ता के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। थाना कोठी प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके दो तस्करों को धर दबोचा और उनके पास से दस किलो 300 ग्राम हरा पोस्ता व दो चाकू बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनो तस्करों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह मुखबिर ने थाना प्रभारी कोठी रितेश कुमार पाण्डेय को सूचना दी कि दो तस्कर पोस्ता बेचने जा रहे हैं। इसी सूचना पर थाना प्रभारी रितेश कुमार पाण्डेय ने उप निरीक्षक राममूर्ति कनौजिया को साथ में लेकर छतौनी मोड़ के पास ग्राम मंझियावां निवासी सुखराम पुत्र कमलेश कुमार व ग्राम कारी का पुरवा निवासी शिव बोधन पुत्र महादेव को धर दबोचा। तलाशी लेने पर पुलिस ने इनके पास से दस किलो 300 ग्राम हरा पोस्ता बरामद किया। थाना प्रभारी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
अवैध असलहे के साथ बदमाश गिरफ्तार
बाराबंकी। थाना प्रभारी बड्डूपुर ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापा मार करके एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। उसके पास से अवैध असलहा बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना प्रभारी बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर समरदा मोड़ पर छापा मार करके जनपद सीतापुर के थाना महमूदाबाद के ग्राम भिटौरा निवासी वारिस अली पुत्र अशरफ अली को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध असलहा व दो कारतूस बरामद किये। पकड़े गये अभियुक्त के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि वारिस अली के विरुद्ध जनपद सीतापुर में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें पंजीकृत हैं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

