बहराइच जिले के तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैकूपुरवा मजरा गड़रियनपुरवा शुक्रवार बारह मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि अतुल कृष्ण जी महाराज वृंदावन धाम से भगवान् जन्म के दिन पधारेंगे कथा का समय रात्रि 7:00 बजे से हरि इच्छा तक कार्यक्रम चलेगा व कथा के माध्यम से सुंदर झांकियों की भी प्रस्तुति की जाएगी मैकूपुरवा में देवी स्थान पर सार्वजनिक सहयोग के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ किया गया अवधपुरी धाम अयोध्या से आए हुए महाराज जी ने बताया कि हमारे साथ आए हुए संगीत के माध्यम से आपके मन को मोहित करने के लिए ऑर्गन मास्टर मुकेश जी, व ढोलक मास्टर विकास जी, एवं लक्ष्मण घाट अयोध्याधाम से आए हुए, जटा त्रिशूल धारी बाबा व जपकर्ता बहोरीलाल अवस्थी जी , आदि के माध्यम से प्रभु की इच्छा अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ किया मां शारदे को नमन करते हुए बहुत ही सुंदर भजन कथावक्ता पंकजानन्द महराज जी के मुखारबिंद से भजन प्रस्तुत किया गया और कहा कि मिट जाएगा माटी के प्यारे कि तन पे कोई नाज़ न करें। अर्थात यह शरीर माटी का पुतला है और किसी को इस किराए के शरीर पर नाज़ नहीं करना चाहिए। इस मौके पर श्यामू शुक्ला, पप्पू प्रजापति, मनोज प्रजापति, अवधराम शुक्ला उर्फ गुड्डू, मुन्नालाल शुक्ला, संजीत शुक्ला , ज्ञानेश शुक्ला उर्फ कुन्नू, व समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों , ने पहुंच कर कथा का श्रवणपान किया
Related Posts

