ओवैसी ने कार्यकर्ताओं को किया नाराज, नही रुका काफिला
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असादुदीन ओवैसी ने कार्यकर्ताओं को किया नाराज बगैर कार्यकर्ता से मिले गाड़ी को आगे बढ़ा दी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। बताते चलें कि बलरामपुर के उतरौला में एक जनसभा को सम्बोधित करने के लिये ओवैसी जा रहे थे। पार्टी अध्यक्ष खतीब व महासचिव फैसल मलिक के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता सुबह से ही नवीन मण्डी के पास स्वागत के लिये जमा हो गये। लगभग 11 बजे ओवैसी का काफिला लखनऊ से बाराबंकी पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत करने के लिये दौड़ पड़े। लेकिन असादुदीन ओवैसी अपनी गाड़ी से नही उतरे और आगे बढ़ने का इशारा करते रहे लेकिन कार्यकर्ताओं ने असादुदीन ओवैसी को गाड़ी से उतरकर माला पहनाने के लिये विनती करते रहे। इसके बावजूद ओवैसी नही माने और अपने ड्राइवर को गाड़ी बढ़ाने का इशारा किया। भीड़ को चीरती हुई ओवैसी का काफिला आगे बढ़ गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। एक कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमारी मांग करेगी कि पार्टी के जिलाध्यक्ष खतीब को पद से हटाया जाये।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

