एक किलो गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र में एक अभियुक्त के पास से एक किलो नाजायज गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रितेश कुमार पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज गांजा लेकर आने वाला है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये पते ग्राम सेमरावां के पास पहुंचकर उस व्यक्ति का इंतजार करने लगे। तभी एक व्यक्ति हाथ में झोला लेकर आता दिखायी पड़ा तो पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। इसी बीच पुलिस ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया। पुलिस की पूछतांछ में उसने अपना किशन यादव पुत्र राम प्रसाद निवासी पिपरीहार थाना कोठी बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद थैली की तलाशी ली तो उसमें गांजा निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि किशन यादव काफी समय से गांजा बेचने का कारोबार करता था। जिसको पुलिस की काफी तलाश थी। पुलिस ने अभियुक्त किशन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

