जुआं खेलते पांच जुआंरी गिरफ्तार ताश गड्डी सहित 9910 रुपये बरामद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते पांच जुआंरियों को पुलिस ने धर दबोचा। जुआंरियों के पास से 9910 रुपये व एक ताश गड्डी बरामद किया है। पुलिस ने सभी जुआंरियो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली प्रभारी ओमवीर सिंह चैहान के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि ग्राम जासेपुर नहर के किनारे कई लोग जुआं खेल रहे हैं। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी ने उपनिरीक्षक राजकुमार, कां. दीनानाथ, विनय प्रताप सिंह, विपिन कुमार, चीकू कुमार, अमित कुमार टीम गठित कर जुआंरियों को पकड़ने के लिये छापेमारी का आदेश दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर जुआंरियो में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने जुआंरियों को दौड़ाया जिसके बाद पांच जुआंरी राम अभिलाष, रतन गोस्वामी, असगर अली उर्फ जुम्मन, जावेद, अरविन्द पाठक पुलिस के हत्थे चढ़ गये। बाकी जुआंरी भागने में सफल रहे। जुआंरियों के पास से 9910 रुपये व ताश गड्डी बरामद किया। पुलिस ने इन सभी जुआंरियो को कोतवाली लाकर बंद कर दिया और कार्यवाही करते हुए जेल रवाना कर दिया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!