प्रदेश में असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं: तनुज पुनिया आयोजित महिला सम्मेलन में बोले कांग्रेसी नेता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी समाज के किसी भी वर्ग की हितैषी नही है। इनकी सरकार में महिला, नौजवान, दलित, किसान, मजदूर अपने को असहाय महसूस कर रहा है। हमारी मां, बहन घर से बाहर निकलने में अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। नौजवान अपनी डिग्री लेकर सडको पर रोजगार की तलाश में भटक रहा है। दलित समाज की बहन-बेटियो के साथ हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म, तथा हत्याओ ने समाज की आत्मा को झकझोर के रख दिया है। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्यजाने के कार्यवाहक अध्यक्ष तनुज पुनिया ने शुक्रवार को विकास खण्ड मसौली के ग्राम अम्बौर में आयोजित महिला सम्मेलन में व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारिस तथा संचालन युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने किया। श्री पुनिया ने देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को आडे़ हाथो लेते हुये कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा बेमानी है आज इनके राज में देश और प्रदेश की राजधानी में महिलाये सुरक्षित नही है आज जनपदो में दबंग और दरिन्दे असहाय महिलाओ के साथ किस तरह का व्यवहार करते है प्रतिदिन समाचार पत्रो की हेडलाइन बता रही है लेकिन भाजपा के मंत्री मुख्यमंत्री देश की आधी आबादी पर ऐसे अशोभनीय बयान देते है जिन्हे सार्वजनिक रूप से बताया जाना संभव नही। महिला सम्मेलन मुख्य रुप से महेन्द्र पाल वर्मा, विजय पाल गौतम, अकील इदरीशी, मीना कुमारी, नीतू भारती, सीमा भारती आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!