चैकी इंचाज विनय ने दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9044641489

बाराबंकी। बस स्टाप पर सड़क परिवाहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एसपी ग्राम्य विकास एवं ग्रमोद्योग संस्थान लखनऊ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई। इस पब्लिक मीटिंग के मुख्य अतिथि बस स्टाप चैकी इचार्ज को कार्यक्रम संचालक विनय कुमार द्वारा टी शर्ट एवं पुष्प देकर स्वागत किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि ने उपस्थिति लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक गम्भीर मुददा है इस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जीवन को बचाने के लिए मजबूत प्रयासों के साथ विचार किया जाना चाहिए। हम रोज दफ्तर, स्कूल, कालेज इत्यादि स्थानों पर जाने हेतु सड़क पर चलते है। हमें कुछ निर्देशों का पालन करना चाहिए। सड़क पर चलते सड़क के कुछ कायदे और कानून है अगर कोई भी इसका उल्लंघन करता है तो उसे निश्चित जुर्माना भरना पड़ता है या कोई दुर्घटना घटती है। वाहन चलाते समय कभी भी जल्दबाजी न दिखायें, जल्दबाजी में भागकर सड़क पार न करें। ट्राफिक सिगनल तथा नियमों की पूरी जानकारी रखे और सदैव नियमों का पालन करने आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन विनय कमार द्वारा किया गया। विवेक कुमार, रविकुमार, अमरदीप, वसीम बेग, सुनील आदि उपस्थिति रह कर सहयोग किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!