प्रतिनिधित्व हर ग्रामसभा स्तर पर आवश्यक: रामबाबू

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित ग्राम सभा स्तर पर आयोजित ग्राम चैपाल अभियान के समापन दिवस पर वार्ड न. 45 सिद्धौर द्वितीय एवं चतुर्थ क्षेत्र में ग्रामसभा सरायपुरखू एवं ग्रामसभा सुसुवाई में चैपाल समापन सभा का आयोजन किया गया। चैपाल की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी सीताशरन वर्मा नें की एवं बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी नें केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी मतदाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि ग्राम स्तरीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वन के लिए पार्टी की विचारधारा और भाजपा परिवार का हर स्तर पर विस्तार आवश्यक है, विपक्षी दलों द्वारा फैलाये पंचायत स्तरीय भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर आगे आने की आवश्यकता है, साथ ही भाजपा परिवार का प्रतिनिधित्व हर ग्रामसभा स्तर पर आवश्यक है। इस अवसर पर अमरीश रावत, देवेश शुक्ला, ओम प्रकाश अवस्थी, अमरनाथ वर्मा, दिनेश शर्मा, प्रवीण सिंह, कमल पटेल, जितेन्द्र वर्मा, रविन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!