बाराबंकी। नगर फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा में चल रही सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के सप्तम दिवस प्रसिद्ध कथावाचक सुधाकर ब्यास ने भगवान के विवाह की कथा सुनाई,और साथ मे भगवान कृष्ण व रुक्मिणी विवाह में बारात का भी आयोजन किया गया। जिसमे भक्तो खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।और भगवान की बारात नगर स्थित ग्राम देवी पछुइन माता मंदिर से भगवत पंडाल तक गाजे बाजे के साथ निकाली गई। जहाँ पर श्री कृष्ण और रुकमणी के विवाह की पाणिग्रहण संस्कार भी का मंचन हुआ। तत्पश्चात महिलाओं ने विवाह गीत में… मिथला नगरिया निहाल भई सखियां जैसे गीतों व भजनों पर श्रद्धालुओं ने थिरकते हुए जमकर नृत्य किया। इस मौके पर तेज प्रताप शर्मा बृजेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा ,विपुल, अमृता, मानसी, पीहू, आकाश गुप्ता, लकी, कीर्ति, विजयानन्द मनु, साँची, रामजी, सौम्य, शिवांश, महेश बाबा, विनीत, सोना, प्रखर कुमार शर्मा सुरेंद्र , विवेक , प्राची समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वही भगवान की आरती करते हुए प्रसाद वितरण के साथ भगवद कथा का समापन किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

