अपराधों पर सरकार का कोई नियंत्रण नही: गौरव रावत उद्घाटन समारोह में बोले जैदपुर विधायक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली, बाराबंकी। भाजपा सरकार के रहते उत्तर प्रदेश कभी उत्तम प्रदेश नही बन पाएगा और न ही उत्तर प्रदेश के नागारिको में सुरक्षा का भाव रहेगा। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते प्रशासनतंत्र पूर्णतया निष्क्रिय हो चला है। उक्त विचार रविवार को विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत ग्राम जेवरी में खड़ंजा कार्य के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। विधायक श्री रावत ने आगे कहा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा है उत्तर प्रदेश का अन्नदाता किसान मारा-मारा फिर रहा है किसानों की भाजपा सरकार में कोई सुनवाई नहीं है। सरकार के कृषि कानूनो के विरोध में बाडर पर किसान महीनों से आन्दोलन कर रहे है पर सरकार के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने की। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष पिंकू सैनी, अखिलेश यादव, सरपंच दादा, अरविंद चैहान, संतोष रावत, सरवन यादव, जावेद किदवई, तुला सिंह, मिथिलेश वर्मा, कमलेश शाह, संतराम रावत समेत आदि लोग उपस्थित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

