शिव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। रविवार को कस्बा बड्डूपुर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में मयंक शुक्ला उर्फ संजू के द्वारा सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद सीतापुर महमूदाबाद संकटा देवी मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश चंद्र मिश्र की देखरेख में महारूद्राभिषेक किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त शमिल हुए। विशाल भंडारे में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नरेश शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला जयप्रकाश शुक्ला, शिव मंदिर बड्डूपुर के पुजारी रामसेवक, संजय कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा अंबियापुर, रमेश चंद वर्मा रोशनपुर, अवधराम, दिलीप वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

 

Don`t copy text!