900 पेटी शराब के साथ दो दो अन्र्तराज्जीय शराब तस्कर गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जैदपुर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दो अन्र्तराज्जीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने 900 पेटी अवैध शराब जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बतायी जा रही है। कंटेनर में लदी शराब को थाने लाकर बंद कर दिया है। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक कंटेनर द्वारा अंगेे्रजी अवैध शराब लायी जा रही है। जिसके बाद पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अहमदपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचकर कंटेनर का इंतजार करने लगे। तभी कुछ देर बाद एक कंटेनर यूपी 23 टी 9952 आती दिखायी दी। जब वह टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची तो पुलिस ने उसे रोक कर कंटेनर की तलाशी ली तो उसने देखा कि लगभग 900 पेटी शराब जो चण्डीगढ़ से बिहार के लिये ले जा रहे थे। पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछतांछ पर उसने अपना नाम मो. फिरोज पुत्र मो. जाकिर निवासी मुड़हामा थाना डिंडोली जनपद ज्योतिबाफूले नगर बताया और मो. नईम पुत्र अशरफ निवासी गुरेर थाना मेनाठेर जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि यह शराब चण्डीगढ़ निवासी इन्द्रजीत की है जिसे बिहार पहुंचाने के लिये ले जा रहा था। तभी पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने इन लोगों के पास से एक मोबाइल फोन ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड सहित 2340 रुपये बरामद किये हैं। जैदपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहे हैं। शराब तस्करों को पकड़ने के लिये एसटीएफ टीम के साथ मिलकर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास इन लोगों को इंतजार करने लगे। जिसके बाद हमारी पुलिस टीम ने शराब तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!