भाकियू ने बैठक कर प्रत्याशी किये घोषित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हौसिला प्रसाद ने किया। आज की बैठक में दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे 117 दिन से किसान आंदोलन में जिले से कार्यकर्ता भेजने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिससे किसान आंदोलन चलता रहे और कृषि कार्य भी प्रभावित न हो। रविवार को आयोजित इस बैठक में तय किया गया कि 23 मार्च को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, अशफाक उल्ला सिंह,राम प्रसाद बिस्मिल को जनपद भर में हर ब्लॉक में युवा शहीद दिवस के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संगठन के पदाधिकारी जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगे इसके लिए आज जिला कार्यकारिणी द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई। प्रदेश सचिव विजय लक्ष्मी वर्मा पत्नी स्व मुकेश सिंह देवां चतुर्थ से, जिला महामंत्री हौसिला प्रसाद सिद्धौर द्वितीय से,जिला मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ की पत्नी रोली वर्मा बंकी तृतीय से,अर्चना पटेल पत्नी अवशेष कुमार फतेहपुर प्रथम से चुनाव लड़ेंगी।इसका सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि थाना और तहसीलों में दिन बदिन शोषण और अन्याय बढ़ रहा है।अपने जायज कामो के लिए किसानों महीनों दौड़ना पड़ता है अधिकारियों कर्मचारियों की जेब भी गर्म करनी पड़ती है।पंचायत चुनावो में अपने लोगो को यदि जनता ने मौका दिया तो किसान,मजदूर और आम जनता के हक और सम्मान की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी। बैठक में राम किशोर पटेल, उत्तम सिंह, चै प्रेम चन्द, दिनेश चन्द, लायकराम यादव, राधेलाल वर्मा, चंद्रभाल, कमलेश कुमार, पवन कुमार, राम सजीवन, राम सेवक रावत, शारदा बक्श सिंह, नौमिलाल आदि तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!