दिव्या भारती की मौत के बाद कई लोगों ने खोले चौकाने वाले राज

https://www.smnews24.com/?p=2601&preview=true

90 के दशक में बॉलीवुड की यंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस दिव्या भारती की अचानक से हुई मौत ने सबको हैरानी में डाल दिया। अपने करियर को शानदार बनाने की रेस में दिव्या अचानक से हार गई। महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहन वाली दिव्या ने करियर की शुरूआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। दिव्या की पहली तेलेगु फिल्म हिट रही। इसके बाद दिव्या ने मल्यालम, तमिल, तेलेगु में कई हिट फिल्में दी। साउथ में हिट फिल्में देने के बाद दिव्या ने बॉलीवुड का रूख किया। दिव्या ने फिल्म विश्र्वात्मा से बॉलीवुड में एंट्री की। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसेक बाद दिव्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दिव्या ने 18 साल की उम्र में साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली। हालाकि शादी के महज कुछ हीं महिनों बाद दिव्या की अकाल मृत्यु हो गई। उस रात दिव्या के घर उनकी फ्रेंड अपने पति के साथ आई थी। उनकी फ्रेंड के अनुसार दिव्या उस रात नशे में थी, और 5वें मंजिल पर खिड़की के बाहर पैर लटकाकर बैठी थी। अचानक बेलेंस बिगड़ने की वजह से वह नीचे गिर गईं और उनकी मौत हो गई। लेकिन उनकी मौत के बाद लोगों समेत उनके परिवार ने भी कईं खुलासे किए हैं। दिव्या ने मरने से पहले कई फिल्में साइन की थी, जिसकी तकरीबन आधी शूट कंप्लीट हो चुकी थी।

फिल्म रंग भी उनमें से एक है। फिल्म में उनकी को-एक्टर आयशा झुलका थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया जब फिल्म रंग की स्कीनिंग रखी गई और जैसे ही स्क्रीन पर दिव्या आई वैसे ही स्क्रीन नीचे गिर गई। जिसके बाद सभी हैरान हो गए। इतना ही नहीं खुद दिव्या की मां ने बताया था कि दिव्या उनके सपनों में आती है, और उनसे अपने मौत का कारण पुछती है। लेकिन इस बीच एक ऐसे शक्स ने भी दिव्या को लेकर बड़ी बात कही है। साजिद की दुसरी पत्नी और दिव्या की सौतन ने वर्धा ने बताया कि दिव्या उनके भी सपनों में आ चुकी है।

Don`t copy text!