बाराबंकी। जिले के भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्राचीन स्मारकों, धरोहरों, ऐतिहासिक भवनों के वास्तविक स्वरूप को बचाने उनके संरक्षण, जीर्णोद्धार, सौन्दरीकरण व नवीनीकरण से संबंधित मुद्दा लोकसभा में उठाया। जिसमें बाराबंकी जिले का पौराणिक महादेवा मंदिर, महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष तथा लखनऊ में महाराजा बिजली पासी के किले के का नाम मुख्य रूप से सम्मलित किया है। साथ ही साथ दिल्ली में कुतुबमीनार और लालकिला सहित कई स्मारकों में पर्यटक के अंदर प्रवेश हेतु ऑनलाइन टिकट बुकिंग की वजह से बहुत से पर्यटक अपना टिकट नही बुक करा पाते है उन्हें प्रवेश नही दिया जाता, उनके प्रवेश के लिए क्या अतिरिक्त विकल्प है इसका भी मुद्दा सांसद ने लोकसभा में उठाया। सांसद के प्रश्नों का जवाब संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने दिया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

