जिलाधिकारी और एसपी ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सोमवार की दोपहर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ पारिजात युवक समिति पारिजातपुरम् सफदरगंज में जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह और एसपी यमुना प्रसाद ने फीता काटकर किया। पारिजात युवक समिति संस्थापक व विधायक बछरावां के प्रयास से केन्द्र सरकार की ओर से स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए पारिजात संस्थान का चयन किये जाने पर डीएम ने बधाई दी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्य समय की आवश्यकता है। नौजवानों को यहां न सिर्फ स्वरोजगार परक आवासीय प्रशिक्षण मिलेगा बल्कि समाज व देश के लिए कुछ करने का हौंसला भी हासिल होगा। वहीं पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के साथ ही समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही पूरे समाज व राष्ट् का निर्माण करता है। प्रशिक्षण संस्थान पर चार-चार माह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में रिटेल-सेल्स व्यवसाय, माल, कल्चर, व व्यक्तिगत विकास पर बल दिया जायेगा। अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर व बाराबंकी जिले के शिक्षित युवक -युवतियों को स्वरोजगार परक प्रशिक्षण देकर रिटेल सेक्टर की बड़ी कम्पनियों में रोजगार दिलाया जायेगा। 70-70 प्रशिक्षणार्थियों का चार-चार माह का बैच चलेगा। रहने-खाने के साथ ही यूनिफार्म व प्रशिक्षण की समस्त सामुफ्त है। संस्थापक रामनरेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर हाथ को काम का सपना साकार हो रहा है। कौशल विकास मिशन के तहत जरूरतमंद परिवारों के बच्चों का कौशल विकास कर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में कौशल विकाश मिशन के जिला प्रभारी दीपक यादव ने मिशन की जानकारी देते हुये पारिजात युवक समिति संस्था की सराहना की। कार्यक्रम में सरोज रावत, रामशंकर रावत, स्वामीनाथ, आनन्द कुमार, मनीष कुमार, सिद्वार्थ सिंह, अभिषेक तिवारी, अरूण प्रताप सिंह, पल्लवी रावत, सन्दीप अग्रवाल, उर्मिला रावत, राहुल कुमार, रजत कुमार, सागर श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

