अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सदर विधायक सुरेश ने कसी कमर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. बेनी बाबू की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा बाबू की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर आगामी 27 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदर विधानसभा कार्यालय पर सदर विधायक सुरेश यादव की उपस्थिति व जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि बेनी बाबू ने जनपद में समाज के हर वर्ग का बिना किसी भेदभाव के उत्थान करने का काम किया है बेनी बाबू जनपद में समाजवाद के पुरोधा एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक थे जिन्होंने जनता के हितों और हर एक क्षेत्र में समाज के लोगो को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने सभी पदाधिकारियो ं,कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करतें हुए कहा के विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी पूरे दमखम के साथ में तैयारी में जुट जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित रामचंद्र मिश्रा, रामनाथ मौर्य, मो सबाह, नसीम कीर्ति, शमीम फन्ने, माया देवी, रमेश यादव आदि लोग बैठक में मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

 

Don`t copy text!