भवानी बक्श पुरवा दुग्ध समिति का विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत कोठी में स्थित भवानी बक्श पुरवा दुग्ध समिति पर अयोध्या मण्डल के दुग्ध शाला के विकास अधिकारी के.पी. शर्मा ने निरीक्षण किया और दुग्ध उत्पादन करने वाले कृषकों का सम्मान भी किया। उन्होने कृषकों को माॅस्क व निःशुल्क पशु आहार भी वितरित किया। इस मौके पर बोलते हुए श्री शर्मा ने कहा कि पशुओं की साफ सफाई बहुत जरुरी है पशुओं को कड़क धूप में न बांधे और समय समय पर पशुओं को बीमारी से बचने के लिये टीका भी लगवायें। उन्होेन समिति पर पशुपालकों को निरंतर दूध लाने पर खुशी जताई। वर्तमान समय में इस गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी पशुपालक अपने अपने पशुओं को समय समय पर पानी का विशेष ध्यान रखते हुए टीके लगवाते रहे। श्री शर्मा ने जिला योजना के अंतर्गत मई 2020 के संबंध में पशु आहार अनुदान वितरण एवं एससीपी के अंतर्गत 92 सदस्यों को वितरित किया। डायरेक्टर संतोष कुमार वर्मा, समिति के सचिव राजेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रभारी अवधेश कुमार वर्मा द्वारा पशुओं के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं गोष्ठी के संचालक एवं पर्यवेक्षक दीनानाथ यादव ने पशुपालकों को पशुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महेंद्र त्रिपाठी, पर्यवेक्षक डी वी सिंह, कार्यालय सहायक समिति के अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, उपाध्यक्ष चेतराम वर्मा, दुग्ध संघ के प्रतिनिधि राजेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रामदेव, बंसी लाल, राहुल वर्मा, मुकेश, चंदर सहित बाबूलाल द्वारा होली के शुभ अवसर पर कुछ गीत प्रस्तुत किए गए जो सभी का मन मोह लिया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!