बाराबंकी। कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने भेड़िया तिराहे पर छापा मार करके भानु प्रताप पुत्र इंद्रपाल रावत निवासी ग्राम भेड़िया मजरे लिलौली थाना बड्डूपुर को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 650 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

