बाइक सवार युवक नहर में गिरा, जांच में जुटी पुलिस
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अज्ञात युवक की नहर में गिरने की सूचना से राहगीरों में हड़कंप मच गया लोगो की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय नागरिकों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर के पास से दरियाबाद बारिनबाग मार्ग पर पड़ने वाली शारदा सहायक नहर में एक युवक बाइक समेत नहर में जा गिरा। स्थानीय राहगीरों ने बाइक समेत युवक को नहर में गिरता देख शोर मचाया। शोर गुल सुनकर स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुँच गये । रस्सी व काँटे के सहारे नहर के तेज जल प्रवाह में स्थानीय नागरिकों ने खोज बीन सुरु कर दी। लगभग एक घण्टे की कड़ी खोजबीन के बाद ग्रामीण नहर में बाइक खोजने में सफल रहे। बाइक में मिली आरसी से नहर में गिरे युवक की पहचान मक्कापुरवा निवासी बलराम 40 वर्षीय के रूप में हुई। परिजनों ने बताया बलराम सोमवार को दोपहर में करीब 12 बजे के आस पास घर से बारिनबाग बैंक के लिये निकले थे कि दरियाबाद बारिन बाग मार्ग पर सेमौर के पास से गुजरने वाली शारदा सहायक नहर में गिर गये। बलराम मूलरूप से रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवासड़क के निवासी थे और मक्कापुरवा मजरे तारापुर में अपनी ससुराल में रहते थे। नहर में गिरा युवक गुड़िया, रीतू, प्रिंस, ऋषभ सहित पांच बच्चों का पिता है। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहर नहर में गिरे युवक की तलाश करने में जुटी थी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

