भाकियू ने मनाया शहीदी दिवस, किया श्रद्धा सुमन अर्पित
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ के राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद भर में किसानों ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत को याद करते हुए शहीदी दिवस मनाया। भाकियू कार्यकर्ताओ ने देश के प्रति उनके योगदान को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भारतीय किसान यूनियन द्वारा जनपद के सभी ब्लॉकों में शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर देवां रोड स्थित शहीद पार्क में प्रदेश राम किशोर पटेल व जिला सरंक्षक उत्तम सिंह की उपस्थित में आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारी भूमिका निभाने वाले शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान किसान नेताओ ने एक स्वर में कहा सरदार भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में आजादी की लड़ाई लड़ते हुए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी इस कुर्बानी ने देश को नई राह दिखाई और युवाओं में ऊर्जा का संचार किया। उनके इस योगदान का देश का हर एक नागरिक ऋणी रहेगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ राम सेवक रावत, रामानंद, संजय रस्तोगी, ओम प्रकाश, पन्नालाल, अवधेश कुमार, राजेश वर्मा, रमेश रावत, विक्रम रावत आदि तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

