महिला ने शारदा नहर में लगायी छलांग

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

निंदूरा, बाराबंकी। ससुराल से मायके के लिए निकली महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए कूद गए ।नहर से निकाले के बाद उसे फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कोतवाली निवासी राधा गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता मंगलवार की सुबह घर से मोहम्मदपुर खाला थाना के बेलहरा स्थित अपने मायके के लिए बस से निकली थी ।बड्डूपुर थाना के भगौली स्थित शारदा नहर के पास महिला बस से उतर गई। शारदा नहर के पास पहुंच महिला उसी में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख ग्रामीणों भी नहर में कूद गए।कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने महिला को पानी से बाहर निकाला।इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!