त्रिलोकपुर, बाराबंकी। कस्बा जंहागीराबाद चैराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान में देर रात संदिग्ध अवस्था में आग लग गयी। जिसमे करीब 5 लाख का माल जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुआ जब पीड़ित अपनी दुकान पर पहंुचा। थाना व कस्बा जहाँगीराबाद चैराहे पर हसरा निवासी अजय रावत ने बताया कि बुधवार को 7 बजे दुकान बंद करके वह अपने घर चला गया। बताया कि दुकान में बिजली कनेक्शन नही है आग कैसे लगा समझ नही आ रहा। पीड़ित के मुताबिक दुकान में कोई सामान सुरक्षित नही बचा है। इस घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

