आयुष पाठक ने जिले का नाम किया रोशन टेनिस बॉल चैंपियनशिप के विजेता बने

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

फतेहपुर बाराबंकी। कन्याकुमारी में सम्पन्न हुई सीनियर नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप में विजेता उत्तर प्रदेश टीम में शामिल आयुष पाठक ने जिले का नाम रोशन किया है। फतेहपुर के ग्राम साढ़ेमऊ निवासी आनंद कुमार पाठक के पुत्र आयुष 19वर्ष, साईं पीजी कालेज में स्नातक के छात्र हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 से 23 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों की टीमें शामिल हुई। फाइनल मैच में यूपी की टीम ने मुंबई, महाराष्ट्र को फाइनल में पराजित किया। टीम में शामिल आयुष के 25 मार्च को घर लौटने पर विभिन्न तबके से जुड़े लोगों व ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!