व्यापारी हित मंे सदैव तत्पर रहेगा संगठन: अंजनी शुक्ला -शहर के बाजार मंे सार्वजनिक शौचालय एवं पार्किंग की मुद्दा उठाया गया।

अब्दुल मोईद संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न।

बाराबंकी। उद्योग बंधुओं की बैठक जिला विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पवन कुमार जैन के निर्देश अनुसार प्रांतीय मंत्री अनुपम अग्रवाल एवं कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अंजनी शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की गई की बाजार के मध्य में सार्वजनिक शौचालय एवं पार्किंग का निर्माण कराया जाये। जिससे दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को सुविधाएं उपलब्ध हो सके। नगर अध्यक्ष अंजनी शुक्ला की इस मांग पर उपस्थित समस्त व्यापारियों व अधिकारीगण ने सहमति जताकर अति शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिससे व्यापारियों व आम जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई।

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य मानस गुप्ता, फराज अहमद खान, रजत जैन, नवीन अवस्थी, दीपक यादव, प्रचार मंत्री अच्युत मिश्रा, शशांक बाजपेयी, बंटी शुक्ल अविनाश बाजपेयी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अंजनी शुक्ला के मनोनयन से शहर में सक्रिय हुआ व्यापार मण्डल।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो व्यापारी हित की बात करेगा वही संगठन का सेवक है, व्यापार समाजसेवा एवं देश सेवा सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। नगर में व्यापार मण्डल तीव्र गति से काम करेगा और सभी व्यापारी भाईयों को जल्द से जल्द सदस्या दिलाई जायेगी और कोविड गाइडलाइन व दुकानों के समय निर्धारण व त्यौहारांे के मद्देनजर व्यापारियों सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। व्यापारियों का उत्पीड़न करने सावधान हो जाए अन्यथा संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है और संगठन विकराल रूप धारण करते हुए बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए संगठन व्यापारी हित में हरवक्त तैयार है।

Don`t copy text!