पुलिस ने 445 लीटर अवैध शराब सहित 31 कुन्तल लहन किया नष्ट एक दर्जन शराब तस्कर गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पंचायत चुनाव व होली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिये पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के आदेश पर पूरे जनपद में शराब माफियाओं के खिलाफ युद्ध स्तर अभियान चलाया। इस दौरान जनपद भर में 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई और 445 लीटर अवैध शराब सहित 31 कुन्तल लहन नष्ट किया। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आने वाले होली त्यौहार जो हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसको देखते हुए शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें कई सौ लीटर अवैध शराब व कई कुन्तल लहन बरामद किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उन्होने बताया कि पुलिस की यह सबसे बड़ी कामयाबी है। जनपद भर के सभी थानों की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। एसपी ने यह भी बताया कि पंचायत चुनाव व होली त्यौहार को देखते हुए जनपद भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गये हैं। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। यह त्यौहार भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होने लोगों को संदेश दिया कि जबरन किसी पर रंग न फेंके अगर वह अपनी मर्जी से लगवा रहा है तो उसी को लगाये। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही को देखते हुए शराब माफियाओं में भगदड़ मच गयी है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

