भाकियू ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। तीनों कृषि कानूनों की वापसी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाये जाने को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के 4 माह पूर्व होने पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के आवाहन पर आज भारत बंद के तहत छाया स्थित कार्यालय पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब तक तीनों काले कानूनों की वापसी नहीं होती और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाता तब तक किसान आंदोलन करता रहेगा और दिल्ली में चल रहे धरने में जनपद से सैकड़ों किसान हर समय बने रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल जिला संरक्षक उत्तम सिंह तहसील अध्यक्ष नवाबगंज रामसेवक रावत ब्लॉक अध्यक्ष बंकी रामानंद देवा गिरीश चंद फतेहपुर बाबा दिन कृष्णपाल बबलू वसीम अहमद, रईस अहमद, मोहम्मद इस्माइल, पप्पू वर्मा, संजय रस्तोगी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

