सदर विधायक ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जिला चिकित्सालय में समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शांति ओम द्वारा आयोजित अधिवक्ता रक्तदान शिविर का उद्घाटन सपा विधायक सुरेश यादव ने किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि समाज के स्वस्थ लोगो को रक्तदान की परम्परा डालनी चाहिए। स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर किए गए रक्तदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की जानी चाहिए। पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने भी बेनी बाबू के स्मरण करते हुए अधिवक्ताओ के रक्तदान में भागीदारी पर हौसला अफजाई कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन व सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में इस रक्तदान शिविर को संबोधित करने वालों में सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह, पूर्व अध्यक्ष बार भारत सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता के के त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खा, सपा सचिव सरवन रावत, सदर विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, अधिवक्ता सन्तसरण यादव,रवि वर्मा प्रमुख थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!