बाराबंकी। तीन अलग-अलग जगहों पर लापरवाही से हुई मौत की खरों ने रंग में भंग डाल दिया। पहले मामले में शराब के नशे में धुत गाड़ी चला रहे युवकों की तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। तेज रफ्तार कार में सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पतात भेजा। मामला थाना बदोसरायं इलाके के सीता देवी पीजी कालेज पारिजात धाम के पास का मामला है। वहीं दूसरा मामला थाना दरियाबाद इलाके से होकर गुजरने वाली शारदा नहर के पास का है, जहां भट्ठे पर काम करने वाले कुछ युवक होली के हुड़दंग में मस्ती करते हुए नहर में नहाने पहुंचे थे। नहर में नहाते समय 18 वर्षीय एक युवक नहर के पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से युवक के खोजबीन में जुटी। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है। तीसरा मामला थाना कुर्सी इलाके के देवा नहर का है। जहां युवक होली के हुडदंग के बाद नहर में नहाने पहुंचा। नहर में नहाते समय युवक पानी में डूब गया। शराब के नशे में नहाने उतरे युवक पर नहर का तेज बहाव भारी पड़ा और युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीखा-पुकार के साथ मातम छा गया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

