जैदपुर विधायक ने अब बढ़ा ली है जनता से दूरियाँ हाल विधान सभा जैदपुर का! -अपने चहेते को ठेका दिलवाना बन गया है शगल!

समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। एक तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिशन-2022 में बाइसकिल का नारा दे रहे हैं तो वही उन्ही की पार्टी से निर्वाचित जैदपुर के सपा विधायक ने बढ़ा ली है जनता से दूरियाँ। जनहित के विकास कार्य के मामले में जैदपुर विधान सभा में तीव्र गति से नहीं हो रहे है, जो भी कार्य होते भी है तो उनका ठेका अपने चहेतों को ही दिलवाया जाता है, जिससे कार्य मानक के अनुसार नही हो रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर की जनता ने उपचुनाव में परिवर्तन की गरज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे गौरव रावत को विजयश्री दिलवाई थी ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके किन्तु विधायक जी जब से चुनाव जीते हैं तब से जनता से दूरिया बढ़ा ली है और क्षेत्र में विकास कार्य को गति नही दे पा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है। जनचर्चा है कि पूर्व में विधायक राम गोपाल रावत ने अपने कार्यकाल में काफी अच्छा विकास कार्य किया था, इसलिए अगली बार 2022 में गौरव रावत रावत को टिकट न देकर रामगोपाल रावत को टिकट दिया जाना चाहिए, ताकि जनहित में विकास कार्य हो सके। इस सम्बंध मे जब जैदपुर के कई स्थानों का निरीक्षण किया गया तो मौके पर पाया गया कि कई जगह की रोड क्षतिग्रस्त हैं, कहीं-कहीं तो नाली न होने के कारण सही से जल निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे क्षेत्र में काफी गंदगी व संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल संभावना है। कई ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विधायक जी तो ईद का चाँद हो गये हैं, अब हम लोगों से मिलना तो दूर क्षेत्र में कोई विकास कार्य तक नहीं करवा रहे हैं। एक वृद्ध ने बताया कि जब तक चुनाव नहीं हुआ था तब तक तो बहुत चक्कर लगाते थे, किन्तु जब से चुनाव जीते हैं तब से अपने चाटुकारों से घिरे रहते हैं, जनता से मिलने के लिए समय ही नहीं है उनके पास। अब देखना है कि क्या विधायक जी इसी तरह जनता से दूरियाँ बढ़ाते रहेंगे या मिशन-2022 में जनता इनसे खुद ही दूरी बना लेगी, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

समसुददीन संवाददाता कार क्षेत्र ब्लॉक हरख़ जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

 

 

Don`t copy text!