जैनब इमामबाड़े में 15 शाबान की महफिल का हुआ कार्यक्रम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बेगमगंज स्थित जनाबे जैनब इमामबाड़े में जश्न-ए-बाबुल मुरार (अ.स.) व जश्न-ए-इमामे जमाना की महफिल का आगाज किया गया। जिसमें मुकामी व बहरुनी शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किये। महफिल को कामयाब बनाने के लिये कई दिनों से लोग मेहनत कर रहे थे। मौलाना सैय्यद अली रिजवान ने महफिल को खिताब करते हुए कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है। हमारे जिंदा इमाम मेंहदी (अ.स.) की विलादत हुई है। आज के दिन सभी लोग अपने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देना चाहिये। इस्लाम में दुश्मनी की कोई जगह नही है। मौलाना ने आगे कहा कि जो हमारी मरजा के खिलाफ बोले वह हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। खिताब से पूर्व शायर कशिश सण्डीलवी, निसार अंसारी, शमी बाराबंकवी, कमर इमाम, कलीम आजर, अजहर, कामयाब सण्डीलवी, अदनान रिजवी, अयान बाराबंकवी, गाजी इमाम के अलावा कई शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किये। महफिल से पूर्व अली मियां ने तिलावते कलाम-ए-पाक से शुरुआत की। महफिल की निजामत शायरे अहलेबैत बाकर नकवी ने अपने अंदाज में की। महफिल समाप्ति के बाद समीर अब्बास रिजवी(शादाब) ने सभी लोगांे का शुक्रिया अदा किया। वहीं दूसरी ओर देवा रोड स्थित मौलाना गुलाम अस्करी हाल में भी महफिल का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शायरों ने अपने अपने कलाम पेश किये।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

