हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगों का त्योहार होली एसडीएम व सीओ लगातार पर्व को लेकर क्षेत्र में करते रहे भर्मण

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रूदौली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया और रंगों का त्योहार होली उत्सवी माहौल के साथ शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गया। रुदौली नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बज रहे होली के गीतों पर लोग सराबोर दिखे। रविवार की रात होलिका दहन होते ही सोमवार की सुबह रंगों से इसकी शुरुआत हुई और दोपहर होते होते वातावरण रंगीन हो उठा।लोगों ने सुबह मिलकर अबीर ग़ुलाल के रंगों के पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने को लेकर पूर्व से हीं तैयारी कर रखी थे।लोग एक दूसरे को रंग व अबीर गुलाल लगाकर होली की मुबारक बाद के साथ ही उन्हें पकवान खिलाकर मुंह मीठा कराया।दोपहर बाद मिष्ठान आदि खाने खिलाने का जो सिलसिला शुरु हुआ वह देर रात तक चलता रहा।लोग अपने मित्रों तथा संबंधियों के साथ देर रात तक होली मनाने में जुटे रहे। एक दूसरे के घर जाकर खूब होली खेली।सुबह होते ही हर घरों में होली का उत्साह दिखने लगा था।होली मनाने को लेकर बच्चों तथा युवा वर्ग के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। बच्चों ने अपने हाथों में पिचकारी थाम रखी थी।गली मुहल्लों से गुजरने वाले लोगों पर रंग बरसाकर बच्चे काफी आनंदित हो रहे थे।वही होली के अवसर पर घूमने निकलने वाले लोग बच्चों का उत्साह बढ़ा रहे थे। बच्चों ने होली का खुब आनंद उठाया।होली मनाने में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रही। महिलाएं भी आपस मे रंग अबीर ग़ुलाल लगाकर उत्साहित नज़र आ रहीं थीं।रंगों के इस पर्व मे मानो लोग इस कदर रंग गए कि कब होली खत्म हुई पता ही नहीं चला।सड़कों पर होली का अद्भुत नजारा देखने को मिला। लोग नए परिधानों में सज कर एक दूसरे से होली खेलते देखे गए।किसी तरह का कोई भेदभाव नजर नहीं आ रहा था। सभी धर्म सम्प्रदाय जाति के लोगों ने प्रेम और भाईचारे के साथ मिलकर इस तरह होली मनाया कि सभी भेदभाव मिट गए।पूरे पर्व के दौरान प्रेम भाईचारे का माहौल बना रहा। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था के बनाए रखने के लिए एसडीएम विपिन कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव लगातार पूरे क्षेत्र में होली के पर्व को लेकर भर्मण करते रहे,रूदौली कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा अपने दलबल के साथ क्षेत्र में भर्मण कर रहे थे,वहीं प्रभारी निरीक्षक मवई विश्नाथ यादव,थाना पटरंगा के निरीक्षक आरके राना अपने अपने क्षेत्रों में भर्मण करते रहे। वहीं भेलसर चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय,चौकीइंचार्ज किला प्रमोद यादव,चौकीइंचार्ज नया गंज वीरेन्द्र पाल,चौकीइंचार्ज सुजागंज दरवेश त्रिवेदी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे।

Don`t copy text!