बाबा श्री खाकी दास धाम पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व नितेश सिंह की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र के सरैठा ग्राम सभा स्थित बाबा श्री खाकी दास धाम पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें सभी सम्प्रदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।हिन्दू मुस्लिम सम्प्रदाय के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर श्री श्री 108 महंत श्री राम भजन दास जी को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा कार्यक्रम में पहुँचे तमाम लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम के दौरान कथिक समुदाय के लोगों ने फगुआ गीत का भी मंचन किया कार्यक्रम में सभी ने आनंदित होकर मन भाव विभोर किया तथा बाबा श्री राम भजन दास जी महाराज के जयकारे भी लगे कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम तक अनवरत चलता रहा।बीच बीच में लड्डू व हलुवे का भी बितरण होता रहा लोग खाते रहे आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में नितेश सिंह,पूर्व प्रधान नरेंद्र बहादुर सिंह,प्रधान राम फेर यादव,पप्पू यादव विरहिया,अनीश खां,अदनान खां,मुस्ताक अहमद,राकेश यादव,महंत अभय नाथ,सत्यपाल सिंह,किसान नेता भोला सिंह,राम कैलाश रावत,राजेश पांडेय,आचार्य बृजकिशोर मिश्रा गुड्डू तिवारी,रामू यादव,पत्रकार महेंद्र रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!