सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते08 जुआरियों को किया गिरफ्तार।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी थाना बदोसराय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 08 जुआरियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ खेल रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री दिनेश कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदोसराय श्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
थाना बदोसराय पुलिस द्वारा दिनांक 31.03.2021 को ग्राम बदोसराय में हार जीत की बाजी लगाते समय 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 1610/- रूपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 57/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तगण:-1. मो0 अब्बास पुत्र जफर मोहसीन निवासी कजियाना कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।2. गिरधारी पुत्र गोरी लाल निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी 3. राजू पुत्र मुन्ने मियां निवासी रामलीला मैदान कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी4. अरुण कुमार पुत्र रामचरण निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी5. श्रवण पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी6. दीपक पुत्र दिलीप गुप्ता निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी7. सत्यनाम पुत्र नन्हे निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी8. जुनेद पुत्र पप्पू निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी

 

Don`t copy text!