रामनगर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,मारफीन बरामद।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी थाना रामनगर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 224 ग्राम मारफीन बरामद।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 01.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री रामचन्द्र सरोज के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. साबिर पुत्र सिद्दीक निवासी लोधौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. आलम पुत्र मो0 उमर निवासी सत्तिनपुरवा मजरे जुरौण्डा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को सरसवा पुल से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से 120-104 ग्राम कुल 224 ग्राम मारफीन बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 115-116/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. साबिर पुत्र सिद्दीक निवासी लोधौरा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 2. आलम पुत्र मो0 उमर निवासी सत्तिनपुरवा मजरे जुरौण्डा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

Don`t copy text!