शातिर आटोलिफ्टर सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 03 अदद मोटर साइकिल व 03 तमंचा व 03 कारतूस बरामद।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर सहित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 03 अदद मोटर साइकिल व 03 तमंचा व 03 कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.04.2021 को 01 शातिर आटोलिफ्टर सहित तीन अभियुक्त 1. राहुल वर्मा पुत्र स्व0 अशोक वर्मा निवासी दरावपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को चोरी की तीन मोटरसाइकिल व एक अदद तमंचा मय कारतूस एवं 2. रंजीत सिंह पुत्र स्व0 दुर्गविजय सिंह निवासी पूरे नीखेराय थाना लालगंज जनपद रायबरेली, 3. तेज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गन्ना दफ्तर सिविल लाइन कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के कब्जे से एक-एक अदद अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध कोतवाली नगर पर मु0अ0स0-364/2021 व 366-367/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, मु0अ0सं0-365/2021 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त राहुल वर्मा ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक-30.03.2021 को रात्रि में जिला अस्पताल से मोटर साइकिल प्लेटिना चोरी किया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मोटर साइकिल को मास्टर चाभी से खोल कर चुराता हूं और चुरायी गई मोटर साइकिलों को सुनसान स्थान या जंगल में छिपाकर रखा देता हूं तथा ग्राहक मिलने पर 6-7 हजार में बेच देते हूं । दिनांक-30.03.2021 को चोरी की गई प्लेटिना के सम्बन्ध में वादी रिंकू यादव पुत्र स्व0 राम सागर निवासी जगदीशपुर बरगदहा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी की सूचना पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-360/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया । अन्य बरामद मोटर साइकिलों के विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त तेज सिंह पूर्व में भी थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-144/21 धारा 41/411/420/467/468/471 भादवि में(मोटर साइकिल चोरी में) जेल जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त-1. राहुल वर्मा पुत्र स्व0 अशोक वर्मा निवासी दरावपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी, (उम्र-20 वर्ष, हाईस्कूल)2. रंजीत सिंह पुत्र स्व0 दुर्गविजय सिंह निवासी पूरे नीखेराय मजरे बेहटाकला थाना लालगंज जनपद रायबरेली, (उम्र-46 वर्ष, हाईस्कूल)3. तेज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गन्ना दफ्तर सिविल लाइन कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, (उम्र-20 वर्ष, कक्षा-8)
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

