जैदपुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 40 ग्राम मारफीन बरामद ।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 40 ग्राम मारफीन बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 01.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान बलछत की तरफ से बरैया चौराहा पर आ रही एक मोटर साइकिल सुपर स्पेलण्डर को रोका गया तो अभियुक्तगण द्वारा भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से अभियुक्तगण 1. देशराज पुत्र महादेव नेता (बक्सौर) निवासी भटपुरवा थाना मसौली जनपद बाराबंकी 2. गोविन्दा पुत्र किशोरी चिड़ीमार निवासी कन्धईपुर मजरे भटपुरवा थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 20-20 ग्राम कुल 40 ग्राम मारफीन व मोटर साइकिल बरामद कर एमवी एक्ट में सीज किया गया, थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 123-124/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण–1. देशराज पुत्र महादेव नेता (बक्सौर) निवासी भटपुरवा थाना मसौली जनपद बाराबंकी
2. गोविन्दा पुत्र किशोरी चिड़ीमार निवासी कन्धईपुर मजरे भटपुरवा थाना मसौली जनपद बाराबंकी
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

