दिनेश बने राष्ट्रपति, अशोक सैनी चुने गये प्रधानमंत्री
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मूर्खिस्तान की नई सरकार सरकार गठित हुई और चुने गये नेताओं में विभागों का बटवारा हुआ।

बाराबंकी। परम्परा को तोड़ते हुए शहर के कटरा स्थित बड़ी धनुष यज्ञ के मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री सरदार बेअन्त सिंह के आवास पर एक विशाल जनसभा हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार बेअन्त सिंह ने की और संचालन वरिष्ठ पत्रकार रत्नेश कुमार ने किया। सभा में 21वीं आम चुनाव में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विशाल जूलूश निकाला और प्रधानमंत्री अपनी हजारों सुन्दरियों के साथ जुलूश की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए धनुष यज्ञ मैदान से घंटाघर, छाया चैराहा सतरिख नाका लइया मण्डी होते हुए पुनः सभा स्थल पर पहुंचे और समर्थकों ने जूता-लात चलाते हुए टमाटर गाजर-मूली से जमकर उनका स्वागत किया। सभा का संचालन कर रहे रत्नेश कुमार से प्रधानमंत्री ने माइक छीन कर अपने हाथों में ले लिया और कहा कि चुने गये प्रतिनिधियों को विभाग आवंटन कर दिया जाय। प्रधानमंत्री के इस प्रस्ताव पर राष्ट्रपति दिनेशचन्द्र रावत ने प्रधानमंत्री अशोक सैनी से माइक सम्भाला और देश की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहर गधों से आबाद था बेगमगंज से लेकर सिविल लाइन, कचेहरी नहर कालोनी रेलवे स्टेशन गधों का चारागाह थी। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना चाहिए और चारागाह खाली कराकर देश में स्थाई सरकार बनाना चाहिए। ं सरकार के विभागों के बटवारें में भड़के आक्रोश को देख सरदार बेअन्त सिंह ने कहा कि अपने देश का तीनों लोकों में विस्तार करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ने जद्दोजहद के बाद चुने गये मंत्रिमण्डल में विभागों का बंटवारा किया और सभी मंत्रियों को पद के दुरूपयोग करने की शपथ दिलाई।
दिनेश बने राष्ट्रपति, अशोक सैनी चुने गये प्रधानमंत्री
बाराबंकी। मूर्खिस्तान की नई सरकार सरकार गठित हुई और चुने गये नेताओं में विभागों का बटवारा हुआ। सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद पर समाजसेवी व सांसद सचिव मूर्खानन्दन दिनेशचन्द्र रावत व प्रधानमंत्री पद पर मूर्खाधिराज अशोक सैनी चुने गये तथा राष्ट्रपति द्वारा सभी मंत्रियों को पद के दुरूपयोग करने की शपथ दिलायी गई। शपथ ग्रहण समारोह में देश की समस्याओं को रखते हुए सरदार बेअन्त सिंह ने कहा कि जिले में डीएम और कप्तान की तैनाती का मापदण्ड बदलना चाहिए। मंत्रियों की जी हजूरी डीएम कितनी सफाई से कर सकता है और सरकारी जमीनों को कितनी आसानी से खरीद-फरोख्त कर सकता है इस योग्यता पर जिलाधिकारी और कप्तानों की तैनाती जिले में होनी चाहिए। कप्तान कितने दंगे करा सकता है जाति से जाति को लड़ाने में जिलाधिकारी कितनी मदद कर सकते हैं इस पैमाने को भी उनकी तैनाती में जोड़ा जाना चाहिए। गृहमंत्री शिवकरन सिंह ने कहा कि देश में अशान्ति कायम हो इसके लिए पूरा प्रयत्न किया जायेगा। कामचोर बेकारी बढ़ाओ मंत्री बाबूलाल वर्मा ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि 60 वर्ष की आयु पार करने वाले लोगों को नौकरी देना और युवाओं को पेंशन देना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी। शिक्षा विनाश मंत्री प्रदीप सांरग ने कहा कि हम युवाओं में आक्रोश भरने, उन्हें मार्ग से भटकाने का सफल कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विनाश और पोस्टमार्टम विकास मंत्री डा फिदा हुसैन ने कहा कि हम अस्पतालों को शीघ्र ही पोस्टमार्टम हाउस के रूप में विकसित करेंगे। हरियाली मिटाने और पर्यावरण के विनाश में काफी सक्रिय मंत्री धीरज गुलसिया ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि देश में पेड़ों को मिटाने का काम शीघ्र ही पूरा हो जायेगा। कृषि मिटाओं मंत्री धीरेन्द्र वर्मा और सड़क विनाश मंत्री नवीन सिंह राठौर और बाल विनाश एवं परिवार घटाओ मंत्री दीनानाथ युवा विगाड़ मंत्री कपिल यादव ने अपने अपने विभाग की प्राथमिकताएं गिनाई और कहा कि हमारी सरकार अपराध को बढ़ावा देगी जिससे देश का भविष्य खतरे में हो। इसी प्रकार तोड़-फोड़ मंत्री एडवोकेट हुमायूं नईम, पोखर पटाओं कूड़ा बढ़ाओ मंत्री रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, मूक बधिर विधवा बढ़ाओ मंत्री शिवराम गुप्ता, मच्छर विकास मंत्री अभय सैनी, कब्रिस्तान विकास मंत्री अजय सिंह गुरू, बेश्यावृत्ति बढ़ाओ मंत्री इन्द्रपाल मौर्या, आतंकवाद बढ़ाओ मंत्री एडवोकेट रणधीर सिंह सुमन, आग लगाओ मंत्री मो सबाह, कोल्ड स्टोरेज जमीदोज एवं भठ्ठा मिटाओ विभाग के अनिल श्रीवास्तव लल्लू, वन विनाश मंत्री शुभम सैनी, कानून विनाश मंत्री एडवोकेट बृजेश दीक्षित, बैंक लूट विभाग अखिलेश सिंह रावत, जल प्रदूषण बढ़ाओ मंत्री विनोद कुमार मौर्य व बलराम सैनी, गधा भड़काओ मंत्री सीताराम ने अपने-अपनेे विभागों की प्राथमिकताओं को रखा। पब्लिक विनाश मंत्री मो0 फैज आतिश ने भवनों व पूलों को ध्वस्त कराने के लिए एलान किया। अंत में स्पीकर केके द्विवेदी राजू भइया ने मुर्खिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए सभी मंत्रियों को सुरा सुन्दरियों के साथ अपने विभाग की खाली पड़ी कुर्सियों को भरने का आग्रह किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

