युवक गंभीर रूप से घायल बोलेरो, चालक के विरुद्ध मां ने कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान, बदायूं। जनपद संभल थाना जूनाबई क्षेत्र के ग्राम सिहोरा निवासनी गुड्डू देवी पत्नी मुरारी ने थाना ज़रीफ नगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका बेटा सागर अपने मामा रामेश्वर पुत्र सुंदरलाल निवासी दहगवां के साथ माधव एजेंसी के पास खड़ा हुआ था किसी बीच तेज गति से आ रही बोलोरो गाड़ी यू पी 81 डी एम 9642 के चालक ने सागरपुर जबरदस्त टक्कर मार दी जबकि उसके मामा रामेश्वर बाल बाल बचे। बोलेरो चालक घटना को अंजाम देकर भागने में सफल हो गया घायल सागर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
गुड्डू देवी के प्रार्थना पत्र का थाना जरीफ नगर पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध संख्या 261 धारा 281 125 बी के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

