भैंसा पशु की भाला मारकर दिनदहाड़े की निर्मम हत्या पशुपालक ने ग्राम के ही एक आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर ततेरा निवासी सत्यवीर पुत्र जयपाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका एक भैंसा पालतू था जो गांव में घूम रहा था ग्राम के ही मनोज पुत्र भूरे ने भैंसे को बेवजह जान से मारने की नीयत से भाला मारकर हत्या कर घायल कर दिया भाला इतना जबरदस्त था कि वह भैसे के पेट में आर पार हो गया जिसके कारण भैंसे की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

सत्यवीर के प्रार्थना पत्र थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 260 धारा 325 पशु क्रूरता अधिनियम 11 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर भैंसे का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!