तमंचे की नोक पर परिजनों को विदाई नहीं करने की दी धमकी,विवाहिता के ससुराल जाने में बाधक बना प्रेमी युवक

अम्बेकरनगर_जहांगीर गंज,विवाहिता के ससुराल जाने में बाधक बना प्रेमी युवक तमंचे की नोक पर परिजनों को विदाई नहीं करने की दी धमकी । परेशान परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मामला जहांगीरगंज थाने के निकट स्थित एक गांव का है।बताया जाता है कि गांव की युवती का यहीं के ही स्वजातीय युवक से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते आरोपी प्रेमी प्रेमिका के घर पर भी धमक जमाता रहता था इसी बीच परिजनों ने किसी तरह गत वर्ष युवती का विवाह अन्यत्र कर दिया कुछ दिन पूर्व युवती मायके में आई तो पूर्व के प्रेमी युवक ने युवती से मिलना-जुलना नहीं छोड़ा इस बीच युवती के ससुराल जाने के लिए परिजन विदाई की तैयारी में जुटे तो आरोपी प्रेमी ने विदाई में बाधा डालना शुरू कर दिया इसके लिए आए दिन युवती के घर पहुंच कर हंगामा करने लगा।हद तो तब हो गई जब आरोपी गत दिवस प्रेमिका युवती के घर पहुंच कर तमंचा लहराते हुए परिजनों को विदाई नहीं करने के लिए धमकी दिया परेशान परिजन आरोपी से निजात दिलाने की गुहार लगाते हुए लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज के मुताबिक मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

Don`t copy text!