बंकी उपचुनाव! रिंकी सिंह ने किया नामांकन

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। सोमवार को नगर पंचायत बंकी के उपचुनाव में पूर्व चेयरमैन स्व. अंशू सिंह की पुत्रवधू रिंकी सिंह ने कोविड-19 का पालन करते हुए साधारण तरीके से चेयरमैन पद के लिये अपना नामांकन किया। नामांकन करते ही नगर पंचायत में सरगर्मिया तेज हो गयी। बताते चलें कि नगर पंचायत बंकी की पूर्व चेयरमैन रही स्व.अंशू सिंह की लम्बी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। उसके बाद से बंकी नगर पंचायत की सीट खाली पड़ी हुई थी। करीब नौ महीने के बाद उपचुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद उम्मीदवारों व मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नामांकन के दौरान रिंकी सिंह ने कहा कि स्व.अंशू सिंह के सपने को साकार करना मेरी प्राथमिकता है। अधूरे पड़े कार्य को पूरा करुंगी। नगर पंचायत में अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुचाऊंगी। नगर पंचायत के देवतुल्य मतदाताओं पर उन्हें पूरा भरोसा है। नगर पंचायत बंकी की जनता उपचुनाव में पुनः स्व.अंशू की पुत्रवधू को चेयरमैन के रूप में देखना चाहेगी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश सिंह, रोहित सिंह, मनीष सिंह, अंकुर मिश्रा, ज्ञानेन्द्र आर्या, विजय सिंह, शब्बर रिजवी, सूरज सिंह, राहुल सिंह, प्रेम प्रकाश कनौजिया, शोभाराम सहित कई लोग मौजूद रहे।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

 

Don`t copy text!