विवाहिता की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के रफीनगर रेलवे स्टेशन के निकट एक 22 वर्षीय विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दोनों रेलवे पटरी के बीच शव मिला। हत्या के बाद रेप की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी तहसीलकर्मी लालबहादुर यादव की 22 वर्षीय विवाहिता पुत्री पम्मी की हत्या कर सोमवार की सुबह कोटवा गांव से पाँच सौ मीटर की दूरी पर स्थित रफीनगर रेलवे स्टेशन के निकट दोनों रेलवे लाइनों के बीच शव बरामद हुआ। मृतका की हत्या गला रेत कर की गई है और शरीर में चोट के निशान है। घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर मृतका के चप्पल, चाकू, चूड़ियां टूटी पड़ी मिली। उसी के पास शौच जाने के लिए एक लीटर की पानी की बोतल भी पडी थी जिससे प्रतीक होता है कि युवती शौच के लिए निकली थी इसके अलावा सीमेंट बेंच के पास खून से लथपथ दुपट्टा मिला कई जगह खून भी पड़ा था घटना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर ज्योरी रोड पर सड़क पर ही खून के निशान मिले है। एक जोड़ी जेंट्स हवाई चप्पल मिले है। जिससे प्रतीक होता है युवती के साथ जोर जबरदस्ती की गयीं तथा दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव को रेलवे लाइनो के बीच डाल दिया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतका का फोन घर पर चार्जिंग पर लगा कर घर से निकली थी। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मृतका के पिता लाल बहादुर बताते है  कि 11 दिसम्बर को पम्मी का विवाह दादरा निवासी लालू यादव पुत्र मानिकचंद के साथ हुई थी तथा आने वाली चैत नवरात्रि में विदाई होनी थी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेशचंद दुबे सहित मसौली, जहांगीराबाद और जीआरपी व एसओजी टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जल्द से जल्द घटना के खुलासे की बात कही है।

 

Don`t copy text!