75 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को सम्पन्न करवाने के लिये शासन व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का मन बना लिया है। वहीं पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जनपद के सभी थानों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करे। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर 75 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रामनगर पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले हनुमान पुत्र बरसाती निवासी परसादीपुरवा मजरे सिसोडा व महिला बहरुपा पत्नी राधे निवासी डिपो मजरे बड़नपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 20-20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। कोठी पुलिस ने भी कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने रामहरख पुत्र भवानी प्रसाद व सुरेश कुमार पुत्र रामहरख निवासीगीण करमेमऊ थाना लोनीकटरा के पास से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद किया। वहीं असन्द्रा पुलिस ने भी अभियुक्त अरविन्द कुमार रावत पुत्र रामसजीवन निवासी बढ़़ई का पुरवा मजरे बबुरी गांव के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कुल 75 लीटर कच्ची शराब और पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

