महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से अगले 15 दिनों तक कर्फ्यू
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
राज्य सरकार शुरू करेगी ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम को शुरू
जरूरी काम नहीं हो तो घर के बाहर ना निकलें- मुख्यमंत्री
मुंबई, । महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना की रफ्तार के बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार रात साढ़े आठ बजे जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल बुधवार रात 8 बजे से ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम को शुरू किया जाएगा। राज्य में 15 दिनों तक कर्फ्यू लगा रहेगा। राज्य में धारा 144 लगा दी गई है। अगले 15 दिन के लिए पूरा राज्य में बेवजह घूमने पर पूरी पाबंदी। किसी भी व्यक्ति को आवश्यक काम होने पर ही घरों से निकलना होगा। जनता आप तय करें कि हम ये करेंगे और वो नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम नहीं हो तो घर के बाहर ना निकलें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अभी पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही, बस, ट्रांसपोर्ट और लोकल को बंद नहीं किया जा रहा है। लेकिन वो सारी चीजें सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना डरवाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में अब तक 970 बिल्डिंग को सील किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि बीच में ऐसा लगा कि कोरोना के खिलाफ जंग को हम जीत गए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मामला बेहद डराने वाला है। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में वैक्सीन की प्रक्रिया को तेज करनी होगी। उन्होंंने प्रधानमंत्री से उद्योगों को मदद करने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने विमानों से ऑक्सीजन के सप्लाई की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल (बुधवार) रात 8 बजे से कोरोना के नए नियम लागू होंगे। अब कड़े कदम उठाने का वक्त आ गया है। मैं लॉकडाउन की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन कुछ पाबंदियां जरूरी है। रोजी रोटी जरूरी है।
Related Posts

