पंचायत चुनाव ने ली युवक की जान, जाने क्यों मारी खुद को गोली?

एटा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मौहल्ला अम्बेडकर नगर मे विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी लायसेंस बन्दूक से गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.मृतक के परिजनों ने बताया कि 58 वर्षीय विजयपाल मैनपुरी जनपद के ब्लाक कुरावली के ब्लाक कार्यालय में तैनात थे उनका स्वास्थ पिछले काफी वर्षो से खराब चल रहा था। हाल ही में चल रहे पंचायत चुनाव में विजय पाल की ड्यूटी लगाई गई थी।

चुनावी ड्यूटी न कटने से टैंशन में था

अस्वस्थ होने के कारण उन्होने कई बार अधिकारियों से मिलकर ड्यूटी कटवाने का प्रयास किया किंतु अधिकारियों द्वारा उनकी बात को नहीं सुना गया और जबरन ड्यूटी वरनाल क्षेत्र में लगा दी गयी और ड्यूटी करने हेतु दबाव बनाया जाने लगा।जिससे वह काफी तनाव में आ गये और आज अपनी लायसेंस बन्दूक से गोली मार ली जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की रिपोर्ट दर्ज छान बीन जारी

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष कुमार ने बताया कि आज सूचना मिली कि एक युवक ने अपनी बन्दूक से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि सरकारी नौकरी पर तैनात जेई दाृरा अपने को गोली क्यों मारी गयी है मौत के पीछे क्या कारण है?

Don`t copy text!