कोविड 19 टीका उत्सव 11अप्रैल से 14 अप्रैल 2021तक…..
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। नेहरू युवा केंद्र बाराबंकी के तत्वावधान में विकास खंड मसौली के ग्राम सिकंदर पुर में कोविड 19 टीका उत्सव 11अप्रैल 2021से 14 अप्रैल 2021तक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी प्रियंका चौहान जी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास खंड मसौली अर्चना धीमान के कुशल नेतृत्व में युवती मंडल की अध्यक्षता में गांव की महिलाओं को मास्क वितरित किए गए एवं जागरूक किया गया। इससे पूर्व जनसंपर्क के दौरान अर्चना धीमान ने लोगों को बताया कि समय समय पर हाथों को साबुन से धोते रहे तथा सेनेटाइज करते रहें। सभी को कोविड टीकाकरण एवं आसपास की स्वच्छता के लिए बताया गया।
जनसम्पर्क के दौरान बिपिन कुमार, उत्तम धीमान, बालजती, साधना कुमारी, अंशिका कुमारी, राजरानी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

