पिता के बाद बेटे की भी मौत, 6 घंटे तक पड़ी रही लाश, कंधा देने को 4 लोग भी नहीं मिले
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
गोरखपुर में पिता की मौत के बाद शिक्षक बेटे ने भी दम तोड़ दिया। शव अस्पताल से घर पहुंचा तो कोरोना के खौफ में पड़ोसियों ने दरवाजे बंद कर लिए। किसी ने झांका तक नहीं। शिक्षक के भाई और भतीजे भी संक्रमित हैं। एक भाई की हालत गंभीर है। कांधा देने वाले चार लोग भी नहीं मिले। अंतिम संस्कार का संकट खड़ा हो गया। ऐसे में पृथकवास में रहने वाले दूसरे मोहल्ले के एक व्यक्ति को जानकारी हुई। उसने फोन कर प्रशासन को सूचना दी तब करीब छह घंटे बाद शव वाहन पहुंचा। पिता को मुखाग्नि देने वाले संक्रमित भाई ने राप्ती तट पर शिक्षक का भी अंतिम संस्कार किया।
इंसानियत को झकझोर देने वाली यह घटना गोरखपुर शहर के रामजानकी नगर की है। 12 अप्रैल को कॉलोनी में रहने वाले रिटायर बिजली कर्मचारी के घर मौत ने दस्तक दी। रिटायर बिजलीकर्मी चल बसे। परिवार के मुताबिक उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन लक्षण कोरोना वाले ही थे। ऐसे में शिक्षक बेटे ने अपनी और दोनों भाइयों व बच्चों की 11 अप्रैल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच कराई जिनकी रिपोर्ट पिता की मौत के एक दिन बाद पॉजिटिव आई थी। पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार होम आइसोलेशन में था।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

